Spread the love

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने पालमपुर के एक होटल की खरीद मामले में कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी उनके परिवार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नगरोटा की जनता सब जानती है। सब जानते हैं कि इसके पीछे कौन-कौन से नेता हैं और कौन से अधिकारी, सब पर उनकी पैनी निगाह है। श्री बाली ने कहा कि ओटीएस पॉलिसी कांग्रेस नहीं, बल्कि पिछली भाजपा सरकार के समय लाई गई थी। यह सौदा पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाकर न केवल उनकी, बल्कि पूरे परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ में कोर्ट का दरबाजा खटखटाएंगे। आरएस बाली ने अपने परिवार और निजी जीवन पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की परंपरा रही है, लेकिन जब किसी के परिवार पर व्यक्तिगत हमले किए जाते हैं, तो सच सामने रखना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बरिष्ठ नेताओं में से किसी ने उनके खिलाफ कोई ब्यान नहीं दिया। जबकि कुछ लोग छोटी राजनीतिक कर उनके परिवार को बदनाम कर रहे हैं। बाली ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय बरिष्ठ नेता नितिन गडक़री व कांग्रेस के बरिष्ठ नेता कमनाथ सिंह जो मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके भी अपने कारोबार हैं। राजनीतिक क्षेत्र में अनेकों ऐसे लोग हैं जो राजनीति से पहले अच्छे कारोबारी थे। लेकिन इन सब बातों की समझ हर किसी को नहीं है। यह राजनीतिक मकसद से प्रेरित है और दो-तीन लोग लगातार झूठ की राजनीति कर रहे हैं। वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने भी इस विषय पर कुछ नहीं कहा, क्योंकि वे तथ्य से परिचित थे।

By admin

Leave a Reply