Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं का दिन भर का निर्जला इंतजार रात 8 बजे के बाद आसमान में चांद के दीदार के साथ खत्म हुआ। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में चांद का दीदार होते ही महिलाओं ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसे अर्घ्य दिया और छलनी से पति का चेहरा देखकर व उनके हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।

शिमला का रिज मैदान बना मुख्य केंद्र, अन्य जिलों में भी रही धूम

पूरे प्रदेश में करवाचौथ की धूम रही, लेकिन राजधानी शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान हर साल की तरह इस बार भी जश्न का मुख्य केंद्र बना रहा। शाम ढलते ही 16 श्रृंगार किए हुए सैंकड़ों सुहागिनें चांद के दीदार के लिए आकर्षक लाइटों से सजे रिज मैदान पर जुटना शुरू हो गई थीं। ऐसा लग रहा था मानो रिज मैदान पर सैंकड़ों चांद एक साथ उमड़ आए हों। शिमला के अलावा कांगड़ा, मंडी, सोलन, हमीरपुर और सिरमौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं ने टोलियों में एकत्रित होकर करवाचौथ की पूजा की।

दिनभर पार्लरों और बाजारों में रही भीड़, कई जगह हुआ उद्यापन

करवाचौथ को लेकर प्रदेश के सभी छोटे-बड़े शहरों और कस्बों के बाजारों में सुबह से ही भारी रौनक देखने को मिली। महिलाएं दिन भर खरीदारी और सजने-संवरने में व्यस्त रहीं,

By admin

Leave a Reply