Spread the love

शिमला। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत अगले साल पूरा होगा नई सडक़ों का निर्माण, 35 पुल बनाने का भी रखा टारगेट

राज्य में आगामी वर्ष में सितंबर तक 861 किलोमीटर लंबाई की नई सडक़ों का निर्माण पूरा हो जाएगा, जबकि इस अवधि तक 33 बड़े पुलों का निर्माण भी अंजाम तक पहुंचाने की विभाग की तैयारी है। योजना के तहत प्रदेश में होने वाले कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए विभाग पूरी रणनीति के तहत काम कर रहा है। वहीं, कार्यों की प्रगति को लेकर भी समय-समय पर निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर, 2026 से सितंबर, 2027 तक 861 किलोमीटर सडक़ निर्माण पूरा करने की योजना है। इसके बाद 1598 किलोमीटर लंबी सडक़ों का काम शेष रहेगा। वर्तमान में प्रदेश में योजना के तहत 474 सडक़ कार्यों में से नौ कार्य पीएमजीएसवाई-1 के तहत हैं। इनकी लंबाई 36 किलोमीटर है। पीएमजीएसवाई-3 के तहत 171 सडक़ कार्य चल रहे हैं और इनकी कुल लंबाई 902 किलोमीटर है। वहीं, पीएमजीएसवाई-4 के तहत सबसे अधिक 294 सडक़ें इसमें शामिल है। विभाग ने सितंबर, 2027 तक सडक़ निर्माण पूरा करने के लिए चार तिमाहियों में लक्ष्य निर्धारित किए हैं। अक्तूबर से दिसंबर, 2026 तक 100 किलोमीटर सडक़ बनाने की योजना है।

जनवरी से मार्च, 2027 तक 146 किलोमीटर, अप्रैल से जून, 2027 तक 391 किलोमीटर और जुलाई से सितंबर, 2027 तक 224 किलोमीटर सडक़ निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह पीएमजीएसवाई के तहत पुलों के निर्माण के लिए भी विभाग ने समयसीमा तय की गई है। योजना में शामिल 35 कार्यों में से दो पुल दिसंबर, 2026 तक पूरे करने का लक्ष्य है। सात पुल मार्च, 2027 तक, 13 पुल जून, 2027 तक और 11 पुल सितंबर, 2027 तक तैयार करने की योजना है।

By admin

Leave a Reply