Spread the love

शिमला। दीपवाली से पहले मंत्रिमंडल बैठक के लिए तैयारी
हमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक शिमला में होने वाली है। यह बैठक नवंबर महीने के पहले हफ्ते में भी हो सकती है। अभी 7 नवंबर शनिवार को बैठक करने की चर्चा चल रही है। हालांकि अगले दिन दिवाली होने की वजह से इस शेड्यूल को बदला जा सकता है। लेकिन इतना तय है की विंटर सेशन धर्मशाला में होने से पहले शिमला में ही कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की इस बैठक में शीतकालीन सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों को भी पारित किया जा सकता है। विधानसभा का विंटर सेशन तपोवन में 16 से 21 नवंबर के बीच में हो रहा है।
इसमें कुल 6 बैठकें रखी गई हैं और विधायकों ने इस सत्र के लिए अपने सवाल भेजना शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार इस बार जल्दी शीतकालीन सत्र कर रही है क्योंकि दिसंबर के न्यू ईयर सीजन को वीआईपी मूवमेंट से डिस्टर्ब होने से बचाना लक्ष्य है। कैबिनेट की बैठक यदि दिवाली से पहले हुई तो समाज के कुछ वर्गों को राहत के फैसले भी इसमें हो सकते हैं। नवंबर के बाद दिसंबर के महीने में राज्य सरकार के 4 साल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर 11 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी सरकार करेगी। इसमें मुख्यमंत्री मेरा परिवार सुखी परिवार योजना को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इसी योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए और गरीब परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी को भी पूरा किया जा रहा है

By admin

Leave a Reply