Spread the love

कुल्लू । कुल्लू के एसडीएम रहे विकास शुक्ला पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच डीएसपी स्तर का अधिकारी करेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से दिए गए जांच के आदेश के बाद महिला पुलिस थाना में रविवार रात को मामला दर्ज हुआ है। उधर, एसडीएम विकास शुक्ला ने महिला पर एक करोड़ का मानहानि का दावा ठोका है।महिला ने एसडीएम पर तीन साल तक शादी का झूठा वादा करने, उसका घर तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने के साथ याैन और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि सितंबर 2024 को एसडीएम ने साजिश के तहत उसे अपने निवास पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने इन लोगों पर एनकाउंटर करने की धमकी, मारपीट करने, गंभीर परिणाम भुगतने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल परीक्षण की बात कही है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि डीएसपी मनाली को जांच सौंपी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम विकास शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला को एक करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि उन पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये से अधिक राशि लेकर जबरन वसूली की है। विकास शुक्ला के वकील ने कहा कि महिला ने एसडीएम पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है।

By admin

Leave a Reply