सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंडल के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के पन्याली में महिला की मौत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। मृतका की मां बिंती देवी निवासी पन्याली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी का पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था।
शिकायत के अनुसार, पहली नवंबर रविवार को नीलम कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पीठ और दोनों टांगों पर नीले निशान पाए गए थे। मां ने बेटी की मौत के लिए पति द्वारा की जा रही प्रताडऩा को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है महिला अपने पीछे दो बच्चे, लडक़ा-लडक़ी छोड़ गई है। मृतिका का पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए जांच की है तथा आगामी जांच जारी है।
