Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को राजधानी दिल्ली से शिमला लौट आए हैं। वह सोमवार सुबह शिमला पहुंचे और अब वह मंगलवार को चंबा जिला के दौरे के लिए निकलेंगे। इस दौरान वह भटियात, चुराह और भरमौर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम भी हंै। इसके अलावा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के संवाद करेंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के साथ भी रू-ब-रू होंगे।

गौर हो कि सीएम सुक्खू ने रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के जन मार्च में हिस्सा लिया। वह सोमवार सुबह दिल्ली से सीधे शिमला पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राज्य सचिवालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मुख्यमंत्री सोमवार को चमियाणा भी पहुंचे और वहां पर भी अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया।

मुख्यमंत्री के चंबा दौरे की शुरुआत भटियात से

मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह शिमला से चंबा दौरे के लिए रवाना होंगे। भटियात विधानसभा से उनके दौरे की शुरुआत होगी और इसके उपरांत वह चुराह और फिर भरमौर विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। सीएम भटियात के चुवाड़ी में जनसभा करेंगे। वहीं, चार नवंबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में जनसभा के अलावा एंटी चिट्टा वॉकथान को हरी झंडी दिखाएंगे। पांच नवंबर को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत लिहल कोठी में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम तीन विस क्षेत्रों के घटासनी, देहग्रां और मैहला में रात्रि ठहराव करेंगे, जबकि इससे पहले वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।

By admin

Leave a Reply