हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विभिन्न 15 विषयों में शिक्षकों के कुल 2,423 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में योजना आधारित आधार पर की जाएगी। चयनित शिक्षकों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
इस दिन से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

