हमीरपुर। भैयादूज पर पत्नी अपने मायके गई हुई थी और घर में अकेले रह रहे पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दरोगण के कोट पंचायत के ठाणा गांव की है। बुधवार सुबह जब पत्नी ने पति को फोन किया, तो कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पत्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को घर जाकर देखने के लिए कहा। इसके बाद जब भतीजा घर पहुंचा, तो कमरे में सुनील कुमार का शव फंदे से लटका हुआ मिला। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के माध्यम से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक पेंटर का काम करता था। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) पुत्र रिखी राम निवासी गांव ठाणा, डाकघर कोट, तहसील टौणीदेवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस मामले में आगामी छानबीन कर रही है।

By admin

Leave a Reply