मंडी। हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कुंडली इतनी खराब हो चुकी है कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में 68 जिले भी बना दें, तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी।बुधवार को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा।
सुक्खू की कुंडली पर जयराम का पलटवार
