शिमला। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। अपने संबोधन में उन्होंने ईवीएम, एसआईआर, रोजगार और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। सरमा ने कहा कि शिमला में पदयात्रा के दौरान उमड़ा जनसमर्थन प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने और कांग्रेस सरकार से उसके चुनावी वादों का हिसाब मांगने का आह्वान किया।
एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप
