नौहराधार। संगड़ाह उपमंडल के पुलिस थाना संगड़ाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अभियोग के तहत धारा 64 भारतीय न्याय संहिता और धारा 6 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि चाइल्ड लाइन के माध्यम से नाबालिग लडक़ी के कथित विवाह के नाम पर यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया था, जिस पर अभियोग संख्या के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर नरेंद्र सिंह और डीएसपी संगड़ाह मंगत राम ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप कुमार पुत्र रण सिंह उर्फ रणिया निवासी गांव भौण डाकघर लाना-पालर, अशोक कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव धमास और संदीप पुत्र सूरत राम निवासी गांव मंडोली के रूप में हुई है। तीनों तहसील संगड़ाह के ही रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को 29 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
