Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 25 या 26 नवंबर से शुरू हो सकता है। सरकार सत्र के दौरान छह बैठकें करवाने की तैयारी कर रही है। सत्र की तारीख और बैठकों की संख्या पर 27 अक्तूबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। दिसंबर में पर्यटन सीजन शुरू होने के चलते सरकार नवंबर में ही शीतकालीन सत्र करने के पक्ष में है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी नवंबर में सत्र बुलाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष प्रस्ताव करेंगे तो नवंबर में सत्र बुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर में धर्मशाला, शिमला, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सीजन के बीच विधानसभा सत्र के आयोजन से आम लोगों को असुविधा हो सकती है। सरकारी गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने से भी यातायात पर असर पड़ता है। इसे देखते हुए नवंबर में सत्र करना उचित रहेगा।

By admin

Leave a Reply