Spread the love

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने कृष्णानगर में एक किराये के कमरे से 30.43 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के किराये के कमरे की तलाशी ली गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को 30.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी मकबूलपुरा, अमृतसर का निवासी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

 

By admin

Leave a Reply