Spread the love

शिमला| सूबे में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 845 टीजीटी को पदोन्नति का तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों पर इन टीजीटी को प्रवक्ता(स्कूल न्यू) पदोन्नत किया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।वहीं, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने  टीजीटी की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

महासंघ के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि एक ही समय में 845 टीजीटी को पदोन्नति दी गई हो। महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद, सह संगठन मंत्री , भीष्म और प्रांत के सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समय-समय पर सरकार से वार्तालाप करता रहा है।

By admin

Leave a Reply