Spread the love

शिमला/कुल्लू| सूबे में अब आगामी दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हिमपात व वर्षा हो सकती है। ऐसे में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। केलंग में बीते कल भी शून्‍य डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। बर्फबारी होने की सूरत में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। नवंबर माह की शुरुआत बारिश व बर्फबारी के साथ हो सकती है।

आज मौसम साफ रहने का अनुमान

रविवार को भी धूप खिलने के बावजूद तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं आया है। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली अंतर आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा।

सोलन व सुंदरनगर में शिमला से ज्‍यादा ठंडी रातें

प्रदेशभर में दिन में तेज धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। इन दिनों शिमला से ज्यादा ठंडी रातें सोलन व सुंदरनगर में दर्ज की जा रही हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोलन में 8.5 और सुंदरनगर का 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

By admin

Leave a Reply