Spread the love

क़ुल्लू| जिला के कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट न मिलने का मलाल वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह को अभी भी है। उनका ये दर्द जिला मुख्यालय के प्रदर्शनी मैदान में उस समय छलका जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां विजय संकल्प रैली में भाग लेने पहुंचे थे।जनसभा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने जब भाषण दिया तो इस दौरान भाषण देते-देते अचानक उनका गला भर आया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ देखकर कुल्लू के भाजपा प्रत्याशी को इशारा करते हुए कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना। इतनी बात कहकर वह रो पड़े। यह कहकर वह रोते-रोते मंच पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं और जनता से भरा पंडाल एकाएक खामोश हो गया।

महेश्वर सिंह के इस जनसभा में रोने की अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा राजनीतिक कैरियर 45 साल का हो गया है, और इस दौरान मैंने बहुत ही संघर्ष किए। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छूटा है, जहां मैं पैदल नहीं घुमा हूं। भाजपा के लिए मैंने दिन रात एक किए हैं।

By admin

Leave a Reply