शिमला। शिमला प्रदेश की राजधानी शिमला में त्योहारों के दौरान गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर मिठाइयों की दुकानों में गंभीर लापरवाही सामने आई है। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित मिठाइयों की दुकानों में दबिश दी तो बेचने के लिए रखे गुलाब जामुन में मरे हुए कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा रबड़ भी इनमें मौजूद मिले। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर गुलाब जामुन भी नष्ट करवाए। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम दोपहर बाद अचानक बस स्टैंड पहुंची। यहां पर विभाग की सह आयुक्त डॉ. विजया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने पांच मिठाइयों की दुकानों की जांच की।
देसी घी के भरे सैंपल
