शिमला /कुल्लू | हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में चार और पांच नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। सिर्फ ऊना का पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ, अन्य क्षेत्रों में तापमान इससे कम ही रहा। सुबह के समय सुंदरनगर में मध्यम, जबकि मंडी और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में नाै स्थानों पर बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ताबो और कुकुमसेरी में पारा माइनस में दर्ज किया गया।
बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, कुकुमसेरी में माइनस 0.9, शिमला में 12.0, कल्पा में 4.0, धर्मशाला में 17.0, ऊना में 14.6, नाहन में 14.8, केलांग में 0.1, सोलन में 11.0, मनाली में 5.7, कांगड़ा में 12.5, मंडी में 13.0, बिलासपुर में 15.4, हमीरपुर में 12.3, कुफरी में 9.9, नारकंडा में 7.9, भरमाैर में 9.0 और रिकांगपिओ में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 29.9, कांगड़ा में 29.2, धर्मशाला में 28.0, सोलन में 27.0, नाहन में 27.2, मंडी में 23.0, शिमला में 22.6 और मनाली में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
