Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मई महीने में ठंड से दिसंबर का एहसास हो रहा है। बेमोसमी बारिश से एक और गर्मी से राहत मिल रही है तो दूसरी तरफ किसानों के लिए परेशानी का सबब है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश लाइटनिंग और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि आने वाले 5 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई है और आने वाले 5 मई तक भी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। 1 और 2 मई को मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अप्रैल माह में 17 साल बाद शिमला में 53 मिलिमिलर बारिश दर्ज की गई है।

By admin

Leave a Reply