Spread the love

शिमला-30 अप्रैल : शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आज चार बजे प्रचार का शोरगुल थम गया है। इसके बाद उम्मीदवार डोर- डू डोर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों बड़े दलों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। एक ओर जहां सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रत्याशियों के लिए जगह जगह प्रचार किया तो दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनावी कमान संभाली। प्रचार के अंतिम दिन सीएम सुक्खू की पूरी कैबिनेट सभी वार्डों में जगह जगह प्रचार करती नजर आई तो दूसरी ओर विपक्षी नेता चुनावी प्रचार के साथ साथ पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुनती रही। उधर माकपा ने भी शक्ति प्रदर्शन कर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
बता दें कि शिमला नगर निगम चुनावों में इस बार बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के अलावा माकपा के कुल 102 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। बीजेपी व कांग्रेस ने सभी 34 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारें हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने 21 और माकपा ने चार वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम के लिए मतदान 2 मई को होना है और वोटों की गिनती चार मई को होगी।
शिमला नगर निगम चुनाव में बीजेपी व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। नगर निगम पर काबिज होने के लिए बीजेपी व कांग्रेस खूब जोर आजमाइश कर रही हैं। दोनों ही पार्टियों के सभी बड़े नेताओं ने जमकर प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा उनके कैबिनेट के सहयोगी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रचार में जुटे रहे तो बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रचार का जिम्मा संभाला। प्रदेश की राजधानी शिमला में करीब 93 हजार मतदाता 102 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
उधर,डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि नगर निगम शिमला के चुनाव के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में शराब की बिक्री पर 30 अप्रैल 2023 सायं 4 बजे से 2 मई (पूरा दिन) और मतगणना के दिन 4 मई 2023 (पूरा दिन), पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

By admin

Leave a Reply