शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में कथित धांधली को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार को 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और उनसे जुड़े फैसलों पर जवाब देना होगा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि अनिवार्य ट्रायल की शर्तें पूरी हुए बिना ही बसों का निर्माण और आपूर्ति कर दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से हिमाचल ऑन सेल अभियान को लेकर भी स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
टेंडर से ट्रायल रूट हटाने का लगाया आरोप
कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर हमला
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, पेंशनर, दिव्यांग, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, बागवान और किसान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार चार साल बाद भी गारंटियों पर जवाब नहीं दे रही है और रोजगार तथा नौकरियों के मुद्दे पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने, सूचनाएं उपलब्ध न करवाने और दस्तावेज छिपाने के आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा जाएगा।