शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नजदीक धामी क्षेत्र में सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर निभाई गई। दीपावली के दूसरे दिन खेल का चौरा में आयोजित पारंपरिक पत्थर मेले में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी का अनोखा आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक मेले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। करीब 30 मिनट तक चले इस आयोजन में जमोगी खुंद के महेश वर्मा के घायल होने के बाद पारंपरिक रस्म का समापन किया गया।
हजारों लोगों ने देखा सदियों पुराना आयोजन
धामी के पत्थर मेले को देखने के लिए इस बार भी बड़ी संख्या में लोग खेल का चौरा पहुंचे। मेले में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों के साथ बाहरी क्षेत्रों से आए दर्शकों ने भी इस अनूठी परंपरा को करीब से देखा। धामी का यह आयोजन हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट लोक संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।