धर्मशाला। आम आदमी पार्टी (आप) 20 नवंबर को तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन और रैली करेगी। इसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने यह जानकारी दी। छाबड़ा ने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान दी गई दस गारंटियां पूरी न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरियां, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गोबर खरीद और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पंजाब में आप की गारंटियों की नकल कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया। सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने सरकार से चार साल का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करने की मांग की। छाबड़ा ने कहा कि पार्टी 20 नवंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी।

By admin

Leave a Reply