Spread the love

देहरा| हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार कैंपेन पूरी तरह से चरम पर पहुंच चुका है। प्रदेश के सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से कांगे्रस की उम्मीदवार है, इसलिए देहरा विधानसभा हॉट सीट बन गई है। प्रत्याशी सीएम की पत्नी हैं, इसलिए देहरा में कांग्रेस को जीतना प्रतिष्ठा का सवाल है। दूसरी तरफ देहरा चुनाव इसलिए भी रोचक हो गया है, यहां पर रिश्तों की सियासत हावी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी बेटी के नाते अपने मायके वालों से वोट की उम्मीद कर रही हैं, तो होशियार सिंह क्षेत्र के बेटा होने के नाते लोगों से वोट और स्पोर्ट मांग रहे हैं। सियासी रण में बेटी और बेटे के एक साथ आ जाने से देहरा के लोग भी पसोपेश में हैं कि वे किसका साथ दें। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि देहरा में रिश्तों की डोर किसे अपनी ओर खींच पाती है। देहरा में सीएम की पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने के चलते विपक्षी दल भाजपा भी जोर आजमाइस कर रही है।

बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को विशेष रूप से देहरा को जिताने का टास्क दे दिया है, जिसके चलते बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने के लिए भी जोर लगा रहे हैं। पत्नी के मैदान में होने के चलते उन्हें यहां अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। सीएम के लिए अपने गृह जिले हमीरपुर की सीट को जीतना भी चैलेंज है, जबकि प्रदेश का मुखिया होने के नाते उन्हें नालागढ़ पर भी फोक्स करना पड़ रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भले ही लोकसभा और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव हो चुके हैं, लेकिन इन तीन सीटों के चुनावों पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। देहरा में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी हैं, तो भाजपा के कैंडीडेट होशियार सिंह दो बार आजाद उम्मीदवार जीतकर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा चुके हैं। इसलिए देहरा का चुनाव और भी रोचक हो गया है।

पहाड़ी स्पीच बढ़ा रही रीच

देहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर अपनी पहाड़ी बोली मेंं लोगों को संबोधित कर रही हैं, जो लोगों के दिलों पर छू रही है, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के सादे स्वभाव के भी लोग कायल है। खैर जनता अपना वोट किसे देती है, यह तो आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन एक बात तय है कि देहरा उपचुनाव के नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजरें लगी हुई हैं।

By admin

Leave a Reply