Spread the love

शिमला-01 मई. प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में सभी विभागों, बोर्ड, निगम, विवि को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत अधिक आवश्यकता होने पर सिर्फ मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री की मंजूरी पर ही अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए तबादले हो सकेंगे। इसके अलावा जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले हो सकेंगे। सेवानिवृत्ति और पदोन्नति से रिक्त होने वाले पदों को भी तबादलों से भरने में छूट दी गई है।

By admin

Leave a Reply